आगरालीक्स…. आगरा में कवि रामेंद्र मोहन त्रिपाठी को सुनकर आप भी कहने लगेंगे, जय हिंदी की जय हिंदी की जय देवनागिरी हिंदी की, आगरा के आरबीएस बीएड संकाय में हिंदी दिवस समारोह आयोजित किया गया।
गुरुवार को आरबीएस बीएड संकाय में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में मुख्य अतिथि कवि रामेंद्र मोहन त्रिपाठी, केंद्रीय हिंदी संस्थान के डॉ अनुपम श्रीवास्तव, डॉ ललित मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।