नईदिल्लीलीक्स… मोरक्को में भूकंप से तबाही, 296 की मौत, मकान ध्वस्त, गाड़ियां टूटी, बेखर हुए लोग।
मोरक्को में रात 11.11 बजे 6.8 तीव्रता के भूकंप ने तबाही मचा दी। मोरक्को के गृह मंत्रालय ने शनिवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप आने की जानकारी दी है। भूकंप में 196 लोगों की मौत के साथ ही भारी नुकसार हुआ है।
जान बचाने के लिए घरों से भागे लोग
रात में भूकंप आने के चलते अधिकांश लोग अपने घरों पर थे, सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में जान बचाने के लिए लोग घरों से बाहर निकलकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोग सड़कों पर भाग रहे हैं और सुरक्षित स्थान पर पहुंच रहे हैं।
हाई एटलस पर्वत में भूकंप का केंद्र
अभी तक की जानकारी के अनुसार, मोरक्को में आए 6.8 तीव्रता के भूकंप का केंद्र मराकेश से 71 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में हाई एटलस पर्वत में 18.5 किलोमीटर की गहराई पर था।