आगरालीक्स… आगरा में भारत बंद की आफवाह में सुबह बंद रहे बाजार भी खुल गए हैं। वहीं, बाजार बंद कराने पहुंचे चंद लोगों को नजरबंद कर दिया गया, 100 नंबर पर बवाल की पफर्जी सूचना देने वाले को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। ग्रामीण क्षेत्र में कुछ जगह बाजार बंद करने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस और प्रशासन की टीम ने बाजार खुलवा दिए।
आगरा में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में 2 अप्रैल को भारत बंद के लिए जमकर उत्पाद मचा था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के फैसले के समर्थन में सामान्य और ओबीसी द्वारा 10 अप्रैल को भारत बंद की अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। आगरा में किसी भी संगठन ने मंगलवार को भारत बंद का आहवाहन नहीं किया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से बाजार खोलने की अपील की थी। मंगलवार सुबह कुछ बाजार बंद रहे, अधिकांश स्कूल खुले और बच्चे भी गए। शाम होते होते अधिकांश बाजार खुल गए।
सुबह से तैनात रहा पुलिस फोर्स, किए नजरबंद
सुबह से बिजली घर, कलक्ट्रेट सहित मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस फोर्स तैनात रहा। दोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि एक संगठन के चंद लोग दिल्ली गेट पर बाजार बंद कराने के लिए पहुंच रहे हैं। पुलिस ने उन सभी को पकड लिया और दिल्ली गेट के होटल में नजरबंद कर दिया गया।
बवाल की फर्जी सूचना पर हिरासत में लिया युवक
मंगलवार दोपहर में 100 नंबर पर ट्रांस यमुना के हेरिटेज स्कूल के पास बवाल की सूचना दी गइ्र। स्थानीय पुलिस पहुंच गई लेकिन वहां बाजार बंद था, इस पर पुलिस हरकत में आ गई। 100 नंबर पर सूचना देने वाले की तलाश की गई, उसे मोबाइल नंबर से थोडी ही देर में पकड लिया गया।
रेलवे ट्रैक पर लगाया गया पुलिस फोर्स
2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया था, ट्रेन के आगे बैठ गए थे और रेलवे ट्रैक को तोडने की कोशिश की गई थी। इसे देखते हुए रेलवे पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस भी रेलवे ट्रैक की निगरानी करती रही।
ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार बंद करने की कोशिश
आगरा के ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ जगह बाजार बंद कराने की कोशिश की गई, कुछ जगह पर बाजार बंद भी रहे। लेकिन पुलिस और प्रशासनिक टीम ने बाजार बंद नहीं होने दिए।