आगरालीक्स ..आगरा में अब दूसरे चरण में 11 फरवरी को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। पुलिस, नगर निगम, नगर पालिका सहित फ्रंटलाइन वर्कर को वैक्सीन लगाई जा रही है।
आगरा में दूसरे चरण का टीकाकरण शुरू हो गया है। पहले दिन शुक्रवार को डीएम पीएन सिंह सहित पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा एसके वर्मन का कहना है कि अब 11 फरवरी को वैक्सीन लगाई जाएगी। 19 हजार से अधिक फ्रंटलाइन वर्कर को वैक्सीन लगाई जानी है।