आगरालीक्स.. आगरा में एक वीडियो वायरल हुआ, महिला और युवक के मुंह पर कालिख पोतने के बाद चप्पल मारते हुए जुलूस निकाला जा रहा था। तीन अरेस्ट,मुकदमा दर्ज।
आगरा में शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक युवक और युवती के मुंह पर कालिख पोतकर गांव में जुलूस निकालने के साथ चप्पलों से पीटते हुए लोग दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने जांच शुरू की, इसमें सामने आया है कि अछनेरा के एक गांव की रहने वाली विवाहित महिला के गांव के ही युवक से प्रेम संबंध हो गए। महिला के दो बच्चे हैं, पति उसे लेकर ताजगंज क्षेत्र में किराए के मकान में रहने लगा। मगर, करीब 20 दिन पहले महिला घर से चली गई। उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला।
गांव पहुंचते ही पीटा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गांव के लोगों ने महिला और उसके प्रेमी गांव के ही युवक को कोसी से पकड लिया। दोनों को लेकर गांव पहुंचे। गांव में पहुंचने के बाद युवक के सिर को मुडवा दिया। मुंह पर कालिख पोतने के बाद गांव में घुमाया, चप्पलों से पीटा। इसके बाद भी महिला अपने पति के साथ रहने के लिए तैयार नहीं हुई। गांव का युवक और महिला चले गए।
प्रधान सहित तीन अरेस्ट
अछनेरा के इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक का मीडिया से कहना है कि वीडियो से लोगों को चिन्हित करने के बाद महिला का अपमान मारपीट और गाली गलाैज की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रधान जखा दाता राम, अमर सिंह और धनीराम को अरेस्ट कर लिया है।