आगरालीक्स…सेना में भर्ती के लिए लिया जा रहा था 6—6 लाख का ठेका. तीन सैन्यकर्मियों का आया नाम सामने. दो दलाल और एक फर्जी अभ्यर्थी किया अरेस्ट..पढ़िए पूरी खबर
आनंद इजीनियरिंग कॉलेज में चल रही है आर्मी भर्ती रैली
आगरा के आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज मं चल रही आर्मी की रैली भर्ती के लिए फर्जी अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं. थाना सिकंदरा पुलिस द्वारा इन मामलों को लेकर लगातार चेकिंग की जा रहील हे. इसी क्रम में मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लड़के फर्जी कागजों के आधार पर भर्ती देखने के लिए आए हैं. इनमें एक अभ्यर्थी मेडिकल के बाद कुूछ कमी होने के कारण आर्मी अस्पताल आगरा में रेफर किया गया, जिस कारण भर्ती होने के लिए वह अभ्यर्थी आज दलालों के माध्यम से सेना में फर्जी दस्तावेजों से भर्ती होने के लिए आया है. पुलिस ने सूचना के आधार पर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इनके पास से कूटरचित दस्तोवज भी बरामद किए हैं.
एक अभ्यर्थी व दो दलाल अरेस्ट
गिरफ्तार अभियुक्तों में अभ्यर्थी अजीत कुमार पुत्र राजकुमार सिंह निवासी ताहपुर खादर औरंगाबाद तेहरपुर जनपद बुलंदशहर है. इसके अलावा दो दलाल रंजीत कुमार पुत्र कमल सिंह निवासी नगरिया पोस्ट कोलरा कलां थाना डौकी तथा शशि कुरैशी पुत्र नशुआ निवासी मोहलला टोली थाना नौहझील जनपद मथुरा है. पुलिस पूछताछ में अभियुक्त अजीत ने बताया कि वह विपिन कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी बरला अतरौली जनपद अलीगढ़ के कागज तैयार कराकर भर्ती देखने आया है. उसने बताया कि आर्मी भर्ती में उम्र ज्यादा हो जाने के कारण सेना भर्ती में लाभ लेने के लिए फर्जी दस्तावेज विपिन के नाम से बनवाए. भर्ती रैली में शारीरिक परीक्षा में सफल होने के बाद मेडिकल में कुछ कमी आने पर उसे सेना अस्पताल आगरा के लिए रेफर किया गया था.
अभियुक्त रंजीत व शशि कुरैशी द्वारा इसी सेना भर्ती में 6 लाख रुपये देने तय हुए थे. रंजीव व शशि कुरैशी द्वारा सेना में ही कार्यरत दलाल, योगेंद्र कुमार पुत्र सरदार सिंह निवाीस नगरिया कुंडौल, विकास कुमार पुत्र महेंद्र और सौरव कुमार पुत्र रमेशचंद्र से भी मिलवाया था. बताया कि इन तीनों सैन्यकर्मियों की भर्ती बोर्ड में काफी अच्छी पहचान है. इनके द्वारा अजीत को उन्हीं फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों पर भर्ती कराने का आश्वासन ीिदया गया. अजीत ने इन लोगों को पहले भी कुछ पैसे दिए गए थे और आज भी दोनों को रंजीत व शशि कुरैशी को 10—10 हजार रुपये दिए गए हैं.
5—6 लाख रुपये प्रति अभ्यर्थी
रंजीत ने बताया शशि कुरैशी भर्ती में आने वाले लड़कों से संपर्क कर सेना में भर्ती करने के लिए 5—6 लाख रुपये में तय कर अन्य साथी जो कि सैन्यकर्मी बताए जाते हैं, योगेंद्र कुमार, विकास कुमार, सौरव कुमार के पास ले जाते हैं तथा फर्जी कागजात तैया करा लेते थे. भर्ती होने पर प्रति व्यक्ति 1—01 लाख रुपये अभियुक्त रंजीत व शशि को मिलते हैं तथा जिनकी वैरीफिकेशन तक की जिम्मेदारी होती है. पुलिस तीनों सैन्यकर्मियों की तलाश कर रही है.