आगरालीक्स…(30 December 2021 Agra News) आगरा में साड़ी शोरूम में लगी भीषण आग. आग से लाखों का माल जलकर हुआ राख. आसपास के लोग आए दशहत में…
आगरा में गुरुवार सुबह थाना हरीपर्वत क्षेत्र स्थित एक साड़ी शोरूम में भीषण आग लग गई. जानकारी के अनुसार बिल्लोचपुरा के पास श्यामलाल बैंकुंठनाथ का साड़ी शोरूम है. आस सुबह कुछ लोगों ने शोरूम के अंदर से धुआं निकलते हुए देखा. इस पर लोगों ने इसकी सूचना शोरूम स्वामी को दी. शोरूम स्वामी ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़िया जब तक पहुंचती तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.

आसपास के लोगों में भी आग की विकरालता को लेकर दहशत छा गई. आसमान में धुआं ही धुआं छा गया. फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस दौरान शोरूम में रखा सभी माल जलकर राख हो गया. आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. शॉर्ट सर्किट एक वजह बताई जा रही है. आग के कारण शोरूम से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.