आगरालीक्स ..आगरा में एसएसपी अमित पाठक के आदेश के बाद एसओजी टीम के तीन सिपाही निलंबित, सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। इन पर शराब की तस्करी करने वाले ने वसूली के आरोप लगाए थे, इस मामले की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गई है।
आगरा में सात दिसंबर को एसओजी की टीम ने लोहामंडी निवासी अर्जुन को 28 पेटी शराब के साथ अरेस्ट किया था। कोर्ट से जमानत पर छूटने के बाद नौ दिसंबर को क्राइम ब्रांच की टीम ने अर्जुन को 130 पेटी शराब के साथ पकड लिया। पूछताछ में उसने एसओजी टीम के सिपाही मुन्नालाल, महेश और इमामुद्दीन पर वसूली के आरोप लगाए।
जांच के बाद किए निलंबित
इस मामले की पुलिस अधिकारी से जांच कराई गई, जांच में सुबूत भी जुटाए गए। इसके बाद आरोपी तीनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है, इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।