Friday , 24 April 2026
Home बिगलीक्स Mayor Navin Jain & 100 Parshad take charge today in Agra
बिगलीक्स

Mayor Navin Jain & 100 Parshad take charge today in Agra

119

आगरालीक्स… आगरा में आज जाम में फंस सकते हैं, सुबह 10 बजे से आगरा कॉलेज ग्राउंड पर मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह है, इसके बाद अन्ना हजारे 12 बजे से शहीद स्मारक पर लोगों को संबोधित करेंगे। ऐसे में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक एमजी रोड पर जाम लग सकता है।
मेयर नवीन जैन सहित निर्वाचित 100 पार्षद मंगलवार को सुबह 10 बजे से आगरा कॉलेज के ग्राउंड पर शपथ लेंगे। मंडलायुक्त के. राममोहन राव मेयर को शपथ ग्रहण कराएंगे। इसमें शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा आगरा आ रहे हैं। वे ढाई घंटा शहर में रहेंगे।

डिप्टी सीएम होंगे शामिल
डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा सुबह नौ बजे राजकीय विमान से खेरिया हवाई अड्डे पर आएंगे। यहां से उनका काफिला कमला नगर स्थित मेयर नवीन जैन के निवास पर पहुंचेगा। व्यक्तिगत मुलाकात के बाद वे शपथ ग्रहण समारोह स्थल आगरा कॉलेज मैदान पर पहुंचेंगे।
चार हजार की भीड
मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में करीब चार हजार की भीड होगी, ये सभी वाहन से आएंगे, ऐसे में एमजी रोड पर जाम लग सकता है। सुबह से ही आगरा कॉलेज ग्राउंड पर लोग पहुंचने लगे हैं।
शहीद स्मारक में सभा करेंगे अन्ना हजारे
अन्ना हजारे भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए आगरा से बडा आंदोलन शुरू करेंगे, वे 12 दिसंबर को आगरा में जनसभा करेंगे। भ्रष्टाचार विरोधी जन आंदोलन न्यास के बैनर तले आयोजित की जा रही जनसभा में अन्ना हजारे जनलोकपाल बिल और देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने पर विचार रखेंगे।
प्रेसवार्ता में कर्नल उमेश वर्मा ने बताया कि 12 दिसंबर को अन्ना हजारे शहीद स्मारक पर दोपहर 12 बजे से जनसभा करेंगे। उन्होंने सभी लोगों से जनसभा में शामिल होने की अपील की है।
उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए अपर जिलाधिकारी नगर केपी सिंह ने आयोजन स्थल से लेकर उनके भ्रमण मार्ग का निरीक्षण किया। डा. दिनेश शर्मा आगरा के प्रभारी मंत्री भी हैं। इससे पहले वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ 26 अक्तूबर को आगरा भ्रमण पर आए थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: Blistering heatwaves in Agra during the day; temperature hits 43.5 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिन में पड़े लू के थपेड़े. दोपहर में घर से...

बिगलीक्स

Agra Live News: Discussion on Fatty Liver & Breast diseases management

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के लोगों की सबसे बड़ी फैटी लिवर की...

बिगलीक्स

Agra Live News: 50 year old Canara Bank building collapse in Agra, Shift in Kacharai Ghaat Branch

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें आगरा में कृष्णा मेट्रो मॉल के बेसमेंट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police file charge sheet in 25 Year old HR Manager Minki Sharma murder Case

आगरालीक्स…Agra News” आगरा में एचआर मैनेजर महिला की आफिस में सिर काट...

error: Content is protected !!