आगरालीक्स… आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर ओवरटेक करने में कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई, भीषण हादसे में तीन की मौत और आठ लोग घायल हैं। इसमें से कई की हालत गंभीर है।
रविवार को दिल्ली के नजफगढ़ के दीनपुर में रहने वाले सत्यभान अपने बेटे राहुल की सगाई करने के लिए पूरे परिवार के साथ गाड़ी से फिरोजाबाद के लिए निकले थे। गाड़ी को राहुल ही चला रहा था। सुरीर के गांव ओहावा के पास ही पहुंचे ही थे कि ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित हुई गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। मौके पर पहुंची सुरीर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने सभी को बामुश्किल बाहर निकाला।
तीन की मौत
एक बच्ची और सत्यभान की पत्नी की मौके पर मौत हो गई, एक ने रास्ते में दम तौड दिया। मरने वाले में शिमला देवी (36) पत्नी सत्यभान, रोजाश्री (52) पत्नी सोनीराम, प्रियांशी (सात) पुत्री अरविंद कुमार हैं। घायलों को नयति हास्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। सुरीर थाना पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाली प्रभारी ओम सिंह ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई और आठ लोग घायल हुए हैं।
ये लोग हुए हादसे के शिकार
मोना(5) पुत्री अरविंद, राखी(13) पुत्री सत्यभान, गुंजन पुत्री संदीप, नीतू (26) पत्नी रंजीत, निर्मला (40) पत्नी मुकेश, ललिता (23) पत्नी अरविंद, ज्योति (12) पुत्री मुकेश, राहुल (23) घायल हैं।