आगरालीक्स.. आगरा में पतंजलि के गोदाम में भीषण आग से हडकंप मचा हुआ है, गोदाम में लोगों के फंसे होगी की आशंका से खलबली मची हुई है। आग की लपटें में घिर लोगों को बाहर निकालने के लए फायर बिग्रेड की टीम जुटी हुई है।
आगरा के एत्मादपुर हाईवे पर बेस्ट प्राइज के पास पंतजलि का वेयरहाउस गोदाम है, यहां से आगरा सहित आस पास के जिलों के स्टोर पर पतंजलि के प्रोडक्ट सप्लाई किए जाते हैं। रविवार दोपहर में पतंजलि के गोदाम से आग की लपटें उठने लगी, देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू हो गईं। स्थानीय लोगों के साथ फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई लेकिन तब तक आग की लपटें बाहर तक आ गईं थी। इससे गोदाम के पास पहुंचकर आग बुझाने में परेशानी हुई।
पतंजलि के साथ पेंट का भी गोदाम
बताया जा रहा है पतंजलि के गोदाम के साथ ही पेंट का गोदाम भी है, इससे आग की लपटें तेज होती गई। पेंट में आग लगने से आग पर काबू पाने में समस्या हो रही है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
लोगों के फंसे होने की आशंका पर रेस्क्यू आॅपरेशन
पतंजलि गोदाम में आग की लपटों के बीच लोगों के फंसने की आशंका है। लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया जा रहा है, अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस फोर्स भी पहुंच गया है। गोदाम के पास तक लोग नहीं पहुंच पा रहे हैं।
कई कंपनियों का गोदाम
आग की लपटें को काबू करने में परेशानी हो रही है, पतंजलि के गोदाम के साथ ही कई और गोदाम भी है, यहां से पेंट सहित अन्य प्रोडेक्ट की सप्लाई की जाती है। आग से गोदाम का आगे का हिस्सा पूरी तरह से जलकर स्वाह हो गया है, आग गोदाम के पीछे के हिस्से तक पहुंच चुकी है। दमकल की और गाडियों को बुलाया गया है।