आगरालीक्स ..आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती तीन महीने का बच्चा दर्द से तडप रहा है, सिर में पानी भर गया है, आंखें खुल नहीं रहीं हैं, आपरेशन नहीं हो रहा है।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में खंदारी निवासी लवकेश कुमार ने 12 जून को अपने तीन महीने के बेटे को सिर में पानी भरने पर भर्ती कराया, लवकेश कुमार का आरोप है कि सात दिन से भर्ती उनके बेटे को देखने के लिए कोई सीनियर डॉक्टर नहीं आया। बेटे के सिर का आकार पानी भरने से बढता जा रहा है, जैसे जैसे आकार बढ रहा है, वह दर्द से तडपने लगा है, उसकी आंख भी नहीं खुल पा रही हैं, उसका इलाज नहीं किया जा रहा है।
पहले भी एसएन में कराया आपरेशन
लवकेश कुमार का कहना है कि उनके बेटे को जन्म से ही समस्या है, दो महीने पहले उसे एसएन में भर्ती कराया था, आपरेशन कर सिर का पानी निकाला गया लेकिन कोई अंतर नहीं आया, इसके बाद उसे दोबारा भर्ती कराया है।
न्यूरोसर्जन हैं क्वारंटीन
एसएन के प्राचार्य डॉ संजय काला का कहना है कि एसएन में कार्यरत न्यूरोसर्जन क्वारंटीन है, डॉक्टरों की टीम लगाई जाएगी, जिससे बच्चे का आपरेशन कराया जा सके।