Monday , 20 April 2026
Home आगरा 32 lakh stolen from businessman’s car in Agra, driver arrested…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

32 lakh stolen from businessman’s car in Agra, driver arrested…#agranews

138

आगरालीक्स…(25 December 2021 Agra News) आगरा में कारोबारी की कार से चुराए 32 लाख….

32 लाख रुपये लेकर गायब हो गया था ड्राइवर
आगरा के कमला नगर में रहने वाले एक कारोबारी के 32 लाख लेकर गायब होने वाले ड्राइवर को आगरा फोर्ट की जीआरपी पुलिस ने दबोच​ लिया. ड्राइवर के पास से रकम भी बरामद हो गई है. मामला कुछ ऐसा है कि कमला नगर के कारोबारी अनुपम गुप्ता 17 दिसंबर को अपने ड्राइवर रामकिशोर के साथ कार से आगरा फोर्ट आए थे. उनके साथ 32 लाख रुपये से भरा बैग भी था. आगरा फोर्ट स्टेशन के पास आकर कारोबारी अ​नुपम गुप्ता ने स्टेशन की पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने और बैग साथ में लेकर आने की बात अपने ड्राइवर रामकिशोर से कही. वे बाहर उसका इंतजार करने लगे. काफी देर इंतजार करने के बाद चालक रामकिशोर वापस नहीं आया. इस पर वे पार्किंग में पहुंचे तो वहां उनकी गाड़ी तो खड़ी थी लेकिन ड्राइवर रामकिशोर और 32 लाख कैश से भरा बैग नहीं था.

काफी देर पता करने पर भी जब रामकिशोर का पता नहीं चला तो कारोबारी ने आगरा फोर्ट जीआरपी में मुकदमा दर्ज कराया. एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक के नेतृत्व में टीम रामकिशोर की तलाश कर रही थी. इसके लिए चार टीमें लगाई गई थीं. शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि रामकिशोर ताजमहल—हाथीघाट रोड से एक्टिवा से गुजर रहा है. इस पर पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने उसके पास से चुराई गई 32 लाख रुपये की रकम भी बरामद कर ली.

लॉकडाउन में हुआ था नुकसान
पूछताछ में चालक रामकिशोर ने बताया कि वो अनुपम गुप्ता के यहां पिछले 15 सल से काम कर हा है. उस पर उन्हें पूरा विश्वास है. रामकिशोर ने बताया कि लॉकडाउन से पहले उसने किराने के सामान की थोक बिक्री की दुकान खोली थी. उसमें उसे जबर्दस्त घाटा हुआ था जिसके कारण उस पर काफी कर्जा हो गया था. लेनदार घर आकर तकादा करते थे. 17 दिसंबर को कार में रखे 32 लाख रुपये पर उसकी नीयत खराब हो गई. उसे लगा कि इससे वह अपना कर्जा उतार देगा इसलिए गायब हो गया. अनुपम गुप्ता ने बताया कि रामकिशोर उसके यहां 15 साल से काम कर रहा है लेकिन वह ऐसा काम करेगा इसका उसे विश्वास नहीं था. एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा भी की है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!