आगरालीक्स…(25 December 2021 Agra News) आगरा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दिव्यांग बच्चों को बांटे गर्म कपड़े और खाने का सामान….
आगरा में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती भाजपा समर्थकों द्वारा मनाई गई. भाजपा समर्थक मंच द्वारा साईं की सच्ची सरकार ट्रस्ट में इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों को स्वेटर टोपे व खाने की सामग्री का वितरण किया गया. इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा पवन भदोरिया, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा राहुल अग्रवाल, एमडी फरमान, राष्ट्रीय मंत्री युवा मोर्चा राखी अग्रवाल, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष महिला मोर्चा अभी गोयल, अनुराग पाल, हनी चौधरी, महिला मोर्चा की ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष डिंपल सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आगरा रेखा खंडेलवाल, महिला मोर्चा आगरा महानगर अध्यक्ष पिंकी शर्मा, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य हेमलता अग्रवाल एवं अन्य सभी सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे.