आगरालीक्स …आगरा में आज से 19 फरवरी तक ताजमहल में असली कब्रों का दीदार कर सकेंगे, प्रवेश भी निशुल्क मिलेगा।

मुगल बादशाह शाहजहां का 368 वां उर्स 17 फरवरी से 19 फरवरी तक ताजमहल में मनाया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार 17 फरवरी को भी ताजमहल खुलेगा। दोपहर दो बजे के बाद शाहजहां की असली कब्रें खुल जाएंगी और दोपहर दो बजे के बाद ताजमहल में निशुल्क प्रवेश मिलेगा। 18 फरवरी को भी दोपहर दो बजे के बाद ताजमहल में निशुल्क प्रवेश मिलेगा।
19 फरवरी को पूरे दिन निशुल्क प्रवेश
शाहजहां के उर्स पर तीसरे दिन 19 फरवरी को ताजमहल में पूरे दिन निशुल्क प्रवेश मिलेगा। कब्र पर सबसे लंबी चादर चढ़ाई जाएगी।