आगरालीक्स… आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की प्रमुख अधीक्षक बनी डॉ. संगीता गोयल, जिला अस्पताल और लेडी लायल के प्रमुख अधीक्षक बदले गए।

स्वास्थ्य विभाग के प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग की गुरुवार को तबादला सूची जारी की गई। इसमें महिला चिकित्सकों को वरीयता दी गई है। इसमें डॉ. संगीता गोयल मुख्य चिकित्साधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय गाजियाबाद को प्रमुख अधीक्षक एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा बनाया है। डॉ. अनीता शर्मा वरिष्ठ परामर्शदाता जिला महिला चिकित्सालय मथुरा को प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल आगरा बनाया है। डॉ. सीमा मेहरा संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ एवं परिवार कल्याण अलीगढ़ मंडल को प्रमुख अधीक्षिका जिला महिला चिकित्सालय आगरा भेजा है। डॉ. पवन कुमार मुख्य चिकित्साधिकारी 200 शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय गौतमबुद्ध नगर को मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी आगरा बनाकर भेजा है। डॉ. भानु प्रताप सिंह कल्याणी वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय आगरा को अपर निदेशक (स्वास्थ्य) स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय लखनऊ बनाया है। डॉ. जनार्दन बाबू अपर मुख्य चिकित्साधिकारी आगरा को मुख्य परामर्शदाता यूएचएम चिकित्सालय कानपुर नगर भेजा है। डॉ. चंद्रशेखर संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ एवं परिवार कल्याण आगरा मंडल आगरा को आगरा मंडल में ही अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बना है।