नईदिल्लीलीक्स…. तेलंगाना से सऊदी अरब गए लोगों की बस का एक्सीडेंट, 40 की मौत, मरने वाले बताए जा रहे भारतीय, तेलंगाना मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दुख जताया गया है। ( 40 Indian died in accident in Saudi Arabia )
मीडिया रिपोर्ट में सऊदी अरब में भीषण हादसे में 40 से ज्यादा भारतीयों की मौत की खबरें आ रही हैं, हादसा सऊदी अरब में मदीना के पास हुआ है। यह हादसा उस समय हुआ जब उमराह के लिए लोगों को लेकर बस जा रही थी और तेल के टैंकर से टकरा गई। इसमें कई यात्री तेलंगाना हैदराबाद के भी बताए जा रहे हैं। हादसे पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से एक बयान में सऊदी अरब में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया है।