आगरालीक्स..आगरा में स्ट्रीट वेंडिंग जोन के लिए दुकानों का आवंटन शुरू हो गया है। इसमें 10 हजार रुपये सिक्योरिटी मनी और 500 रुपये किराया देना होगा। 42 दुकानों का आवंटन किया गया।
आगरा स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के अलग अलग हिस्सों में स्ट्रीट वेंडिंग जोन विकसित किए जा रहे हैं। इस जोन में दुकानें लगाई जा सकेंगी। इसी के तहत आईएसबीटी, ट्रांसपोर्ट नगर में स्ट्रीट वेंडिंग जोन विकसित किया गया है।
42 दुकानों का आवंटन
स्ट्रीट वेंडिंग जोन को लेकर स्मार्ट सिटी कार्यालय में सीईओ नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें आईएसबीटी के पास स्ट्रीट वेंडिंग जोन में बनाई गईं 76 दुकानों के लिए 63 वेंडरों का चयन किया गया। इसमें से लाटरी से 42 वेंडरों को दुकान आवंटित कर दी गईं।
कोठी मीनजा बाजार, ईदगगाह बस स्टेंड पर भी स्ट्रीट वेंडिंग जोन
बैठक में कोठी मीना बाजार के पास तिकोनिया और ईदगाह बस स्टेंड के पास स्ट्रीट वेंडिंग जोन विकसित करने का प्रस्ताव तैयार हुआ है। स्ट्रीट वेंडिंग जोन में दुकान लेने के लिए 10 हजार रुपये सिक्योरिटी और 500 रुपये हर महीने किराया देना होगा।