आगरालीक्स आगरा में बेस्ट प्राइज से एफएसडीए ने 265 किलोग्राम हल्दी और धनिया पाउडर जब्त किया है, हल्दी, धनिया और जीरा के सैंपल जांच करने को लिए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एफएसडीए, आगरा की टीम को शिकायत मिली थी कि बेस्ट प्राइज, छलेसर में मसालों के पैकेट पर एक्सपायरी तिथि सहित अन्य जानकारी दर्ज नहीं की जा रही है। जिला अभिजीत अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि टीम ने जांच, इसमें शिल्पा ब्रांड के धनिया और हल्दी के पैकेट पर विवरण अधूरा था, पैकेट पर बैच संख्या और एक्सपायरी तिथि नहीं थी। इस पर 144 किलो हल्दी और 121 किलो धनिया पैकेट के पाउडर सील कर जब्त कर लिए गए। बाजार में इसकी कीमत 50483 है। सैंपल को जांच के लिए भेजा जाएगा।