आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 45 पहुंच चुकी है। दिल्ली में एक समारोह में शामिल हुए हरीपवर्त क्षेत्र के 45 साल के युवक में कोरोना की पुष्टि के बाद परिजनों को क्वारंटाइन किया गया है। सभी क्षेत्रों को सैनेटाइज कराया जा रहा है।
आगरा में शनिवार सुबह कोरोना के 25 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें से हरीपर्वत क्षेत्र निवासी 45 साल का युवक दिल्ली में अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल हुआ था। वहां से आगरा आने के बाद तबीयत बिगडने लगी। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था, दो अप्रैल को सैंपल भेजे गए। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। परिवार के अन्य सदस्यों को एसएन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सैंपल लिए गए हैं। आगरा में दो दिन में आगरा में 33 कोरोना के नए मरीज आ चुके हैं। इसमें से अधिकांश मरीज तब्लीगी मरकज जमात से जुडे हुए हैं जो दिल्ली से आगरा लौटे थे और यहां मस्जिदों में रुके हुए थे। इन सभी को आइसोलेट कर दिया गया है।
37 का आगरा में इलाज
आगरा में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 45 पहुंच गई है। जमातियों को जिला अस्पताल, सीएचसी बरौली अहीर और एफएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस तरह 37 का आगरा में इलाज चल रहा है। आठ पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।
आगरा में कोरोना के इस तरह बढे केस
तीन अप्रैल
आगरा में तीन अप्रैल को कोरोना के आठ नए मरीज सामने आए। जिले में जांच के बाद 20 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर और उनके डॉक्टर बेटे की जांच मेदांता में हुई है, दोनों वहीं भर्ती है और दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इस तरह से आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 22 हो गई है।
चार अप्रैल
25 नए केस
आगरा में चार अप्रैल को सुबह 25 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, इनके जांच के लिए 2 अप्रैल को सैंपल भेजे गए थे। इनमें से अधिकांश जमाती हैं जो दिल्ली से लौटे हैं, कुछ ऐसे लोग हैं जो कोरोना संक्रमित जमातियों के संपर्क में रहे हैं।