आगरालीक्स.. आगरा में बाजारों में भीड उमडने लगी है, ऐसे में मास्क ना लगाने पर 48 का चालान काटा गया, जुर्माना लगाया गया।
आगरा में कोरोना के केस बढ रहे हैं, बाजार सातों दिन खुलने लगे हैं, साप्ताहिक बंदी पर ही बंद हो रहे हैं। ऐसे में कोरोना की चेन ब्रेक करने के लिए पुलिस प्रशासन की टीम जांच कर रही है, मास्क ना लगाने वालों के चालान कि जा रहे हैं, आगरा में 14 सितंबर को 48 लोगों के चालान किए गए। इन लोगों से 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।