आगरालीक्स.. आगरा में 11 दिन में 1000 कोरोना पॉजिटिव, न्यायिक अधिकारी सहित 12 पॉजिटिव आने के बाद दीवानी आज और कल बंद। सांसद राम शंकर कठेरिया पॉजिटिव.
आगरा में 14 सितंबर को कोरोना के सबसे अधिक 111 नए केस आए हैं, इसके साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ रही है, अभी 815 एक्टिव केस हैं जबकि 115 मरीजों की मौत हो चुकी है। आगरा निवासी सांसद राम शंकर कठेरिया ने अपने पफेसबुक पर पोस्ट अपलोड की है, इसमें लिखा है कि अस्वस्थ होने पर पिछले दिनों जांच कराई, रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो भी संपर्क में आए हैं वे अपनी कोरोना की जांच करा लें।