क्या है हीट स्ट्रोक
तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जाने पर शरीर का तापमान नियंत्रण केंद्र गडबडा जाता है। शरीर का तापमान 37 डिग्री होता है, ऐसे में बाहरा का तापमान अधिक होने पर शरीर से पसीना निकलता है, जिससे पूरा शरीर ठंडा बना रहता है। ऐसे में वातावरण का तापमान अधिक होने और शरीर में पानी की कमी होने पर पसीना आना बंद हो जाता है। शरीर का तापमान 103 से 104 डिग्री तक पहुंच जाता है। घबराहट के बाद बेहोश होने के बाद समय से इलाज न मिलने पर मौत होने की आशंका रहती है।
क्या करें
हीट स्ट्रोक होने पर मरीज को ठंडी जगह पर लिटा दें, उसकी शरीर पर ठंडा पानी छिडकने के साथ पंखा चला दें और बाहों के बगल में ठंडे पानी की बोतल रख दें, जिससे शरीर का तापमान धीरे धीरे कम होने लगे। इसके बाद तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Leave a comment