आगरालीक्स.. आगरा में नए नियम के तहत बाजार में दोनों तरफ की दुकानें खुली हैं, शाह मार्केट में सामान्य दिनों से कम भीड है लोग निश्चिंत हैं, दुकानदार भी खुश, देखे प्रतिक्रिया
आगरा में साढे तीन महीने बाद बाजार पूरी तरह से खुल गया है, बाजार में दोनों तरफ की दुकानें खुली हुई हैं। बाजार भी सुबह 10 से सात बजे तक खुलेगा।
क्या बोले लोग
अभी घर से निकलते समय कई तरह के सवाल रहते थे, क्या सदर में जिस दुकान पर जाना चाह रह हैं वह आज खुली होगी या सम विषय के कारण बंद है, लेकिन अब ऐसा नहीं है, सभी दुकानें खुली हैं।
पांच दिन तक बाजार खुलेगा, समय भी सभी का सुबह 10 से सात बजे तक है, ऐसे में आज नहीं तो शुक्रवार तक बाजार जा सकते हैं। इसलिए बाजार में सामान्य दिनों की तरह भीड कम है।
क्या बोले व्यापारी
एक दिन बंद और एक दिन बाजार खुले रहने से मानसिक तौर पर तैयार नहीं हो पा रहे है, अब ठीक है, बाजार में ग्राहकों की संख्या बढने चाहिए, जिससे कारोबार में उठान आए अभी कम ग्राहक निकल रहे हैं।
सम विषम की जगह सभी दुकानें खुली
अभी तक सम विषम में दुकानें खुल रहीं थी लेकिन पांच दिन बाजार खुलने और साप्ताहिक बंदी खत्म करने से कुछ दुकानें दो दिन और कई दुकानें तीन दिन ही खुलतीं। ऐसे में सोमवार से सभी दुकानें खुली हैं।
सराफा बाजार 7 दिन के लिए बंद
आगरा में फव्वारा क्षेत्र स्थित सराफा बाजार में लगातार कोरोना के नए केस आ रहे हैं, नौ नए केस आ चुके हैं, यहां सकरी गली में दुकानें हैं। ऐसे में कोतवाली क्षेत्र के सराफा बाजार को 19 जुलाई तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। बैठक में अध्यक्ष टी एन अग्रवाल मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी कन्हैया लाल राठौर नितेश अग्रवाल अशोक मंगवानी जयप्रकाश अग्रवाल अतुल बंसल मौजूद रहे।