आगरालीक्स ..आगरा में हादसों में 5 की मौत, कमला नगर से डॉक्टर को दिखा कर स्कूटी से लौट रहे मरीज की हादसे में मौत हो गई।
शुक्रवार को सिकंदरा के नीरव निकुंज निवासी बृजेंद्र (62 वर्ष) कमला नगर से डॉक्टर को दिखा करके लौट रहे थे। न्यू आगरा ओवर ब्रिज पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से स्कूटर सवार मरीज की मौत हो गई।
हादसों में हुई मौत
वही सदर में सेवला मार्ग पर सीओडी के पास अज्ञात वाहन ने गुरुवार की आधी रात को बाइक सवार कमल किशोर (23 वर्ष) निवासी डिफेंस कॉलोनी सदर और रूप सिंह निवासी यमुना ब्रिज को चपेट में ले लिया। दोनों की मौत हो गई। डौकी क्षेत्र में ताजगंज निवासी दीपक और उनके पुत्र नितिन (11) रिश्तेदार की शादी से लौट रहे थे। अज्ञात वाहन ने डौकी क्षेत्र में टक्कर मार दी। इसमे दीपक की मौत हो गई। पुत्र गंभीर घायल हो गया। खंदौली के मलुपुर में अज्ञात वाहन ने शादी में काम करके लौट रही भूरी देवी को चपेट में ले लिया। उनकी मौत हो गई।