आगरालीक्स… आगरा से अब लखनऊ, वाराणसी, भोपाल और बैंगलुरू के लिए हवाई यात्रा कर सकेंगे। इन शहरों के लिए आगरा से मार्च में फ्लाइट शुरू हो जाएगी।
आगरा से जयपुर के लिए ही हवाई सेवा है लेकिन अब आगरा से लखनऊ, वाराणसी, भोपाल और बैंगलुरू के लिए फ्लाइट शुरू हो रही है। कुसुमदास एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया का मीडिया से कहना है कि मार्च के अंत तक इंडिगो आगरा से अपनी फ्लाइट शुरू कर सकता है, इसके लिए उन्होंने स्पेस भी ले लिया है।
इस तिथि से शुरू होगी फ्लाइट
आगरा से लखनऊ, वाराणसी, भोपाल के लिए फ्लाइट 29 मार्च से शुरू की जा रही है, यह सीधी फ्लाइट होगी। आगरा से लोग इन शहरों के लिए हवाई यात्रा कर सकेंगे।
27 मार्च से आगरा बैंगलूरू फ्लाइट
फ्लाइट हर रोज उडान भरेगी, बेंगलूरू से सुबह 11 .40 पर उडान भरेगी और आगरा 2 .10 पर आ जाएगी। आगरा से 2 .40 पर उडान भरेगी और 5. 05 पर बेंगलूरू पहुंच जाएगी।
2 घंटा 25 मिनट में यात्रा
इंडिगो ने पांच मार्च से आगरा बेंगलूरू फ्लाइट शुरू की है, यह दोपहर 2 .40 मिनट पर खेरिया एयरपोर्ट से उडान भरेगी और 5.05 बजे बेंगलूरू पहुंच जाएगी, एक यात्री का किराया 3536 रुपये रखा गया है।
बेंगलूरू से आगरा 2 घंटा 35 मिनट
इंडिगो की यह फ्लाइट बेंगलूरू से सुबह 11 .35 बजे उडान भरेगी और आगरा 2 .10 बजे आ जाएगी। बेंगलूरू से आगरा का किराया 3536 रुपये है।