Wednesday , 29 July 2026
Home बिगलीक्स 5 killed in road accident on Yamuna Expressway
बिगलीक्स

5 killed in road accident on Yamuna Expressway

178

आगरालीक्स…आगरा में    यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में 5 की मौत हो गई, कार को कटर से काट कर शव निकाले गए। शुक्रवार को   स्कॉटा कार  (पीबी 10 जीई 3039 ) से नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। महावन थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 115 के समीप ओवरस्पीड से बेकाबू कार अंडरपास पुलिया से टकरा गई। कार के परखच्चे उड़ गए, लोगों को कटर की सहायता से बाहर निकाला लेकिन तब तक चार लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।  अस्पताल में उस की भी मौ त हो गई।

मोबाइल पर फोन आने से म्रतकों की पहचान
पुलिस के अनुसार एक मृतक के मोबाइल पर फोन आने पर जानकारी हुई कि ये सभी पंजाब के लुधियाना के मिलरगंज के रहने वाले हैं। इनके नाम दलबीर सिंह कार चालक, प्रेम प्रकाश, जाधव, राजू, शाहरुख बताये गए हैं। ये सभी लुधियाना से आगरा के लिए जा रहे थे। महावन पुलिस ने मृतक के परिवारीजनों को सूचना दे दी है। शवों को पोस्टमार्टम भेजा गया है।

सुबह हादसे में 2 की मौत

शुक्रवार को  आगरा ग्वालियर हाई वे पर बाद गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली और डीसीएम की टक्कर में 2 की मौत हो गई और  20घायल हैं । सभी मुरैना के रहने वाले हैं। गोवर्धन परिक्रमा को जा रहे थे । मारने वालों में 40 वर्षीय कमल किशोर 42 वर्षीय विधोली देवी  गांव सुनावली थाना अम्बाह मुरैना मध्य प्रदेश हैैं।

प्रेम कहानी का यमुना एक्सप्रेस वे हादसे में हुआ अंत
10 मार्च 2017 को आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया, जर्मनी की युवती की फेसबुक से चार साल पहले कानपुर के युवक से दोस्ती हुई, युवक नाबालिग था, जर्मनी की युवती उससे शादी करना चाहती थी। उसने जर्मनी में हिंदी सीखी, युवक भी बालिग हो गया, दो साल बाद वह भारत आई और उसने आर्य समाज मंदिर में 2016 में शादी कर ली।
यमुना एक्सप्रेस वे पर गुरुवार रात को बल्देव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की भीषण टक्कर से बाइक सवार जर्मन युवती लुइसा और कानुपर निवासी अभिजीत की मौत हो गई। वह बाइक से लुइसा के साथ दिल्ली उसके वीजा की अवधि बढवाने के लिए गया था और रात को वहां से लौट रहा था। अभिजीत आॅटो पार्ट कंपनी में सेल्समैन है। इंस्पेक्टर पर्यटन थाना आरबी पांडेय के अनुसार लुइसा की हादसे में मौत के बारे में जर्मनी दूतावास को अवगत करा दिया है। वहीं, कानपुर से अभिजीत के परिजन आ गए हैं। इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
फेसबुक से दोस्ती, कर ली शादी
2013 में फेसबुक पर जर्मनी के ड्यूच शहर निवासी 19 वर्षीय लुइसा से 17 वर्षीय अभिजीत की दोस्ती हुई थी। एक दूसरे का फोटो शेयर करने के बाद उनमें प्यार हो गया। अगले साल 2014 में लुइसा कानपुर आकर अभिजीत से मिली। कुछ दिन प्रेमी के परिवार के साथ बिताने के बाद लौट गई। वह 2016 सितंबर में भारत आई और लुइसा ने अभिजीत के साथ 12 सितंबर को आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। कुछ दिन बाद ही उसकी तबीयत बिगड गई, इसके बाद वह जर्मनी लौट गई। मगर, दिसंबर में वह भारत लौट आई, लुइसा अभिजीत और उनके परिवार के साथ कानुपर में रह रही थी।
मोबाइल पर फोन आने से म्रतकों की पहचान
पुलिस के अनुसार एक मृतक के मोबाइल पर फोन आने पर जानकारी हुई कि ये सभी पंजाब के लुधियाना के मिलरगंज के रहने वाले हैं। इनके नाम दलबीर सिंह कार चालक, प्रेम प्रकाश, जाधव, राजू, शाहरुख बताये गए हैं। ये सभी लुधियाना से आगरा के लिए जा रहे थे। महावन पुलिस ने मृतक के परिवारीजनों को सूचना दे दी है। शवों को पोस्टमार्टम भेजा गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Lives: Kawad Yatra preparation in Agra, Video

आगरालीक्स आगरा में सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर कड़े इंतजाम, मानक...

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman goes missing after Fifth day of Marriage

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में शादी के पांच दिन बाद पत्नी गायब,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Sorry gives freedom to do wrong things Says Jaya Kishori

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो. आगरा में जया किशोरी ने कहा आजकल की सॉरी...

बिगलीक्स

Agra News Live: FSDA taken sample of Food Items in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में त्योहारी सीजन को देखते हुए एफएसडीए की टीम...

error: Content is protected !!