आगरालीक्स… आगरा से भाजपा से पांच बार के विधायक, कारोबारी जगन प्रसाद गर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई, उनकी मौत से शोक की लहर है, सीएम योगी आदित्यनाथ उनके घर पहुंच रहे हैं।
आगरा के मदिया कटरा निवासी भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने आगरा कॉलेज से बीए किया, उन्होंने 80 के दशक में नीरज से दूध के कारोबार की शुरूआत की और उसे बुलंदियों पर पहुंचाया। वे 1998 में 1998 में भाजपा विधायक सत्य प्रकाश विकल के निधन के बाद उपचुनाव लडा था, इसमें उन्होंने जीत दर्ज की। इसके बाद से वे लगातार चुनाव जीतने गए, वे पिछले पांच साल से आगरा से भाजपा की टिकट से विधायक चुने गए।
हार्ट अटैक से मौत
विधायक जगन प्रसाद गर्ग की बुधवार को तबीयत बिगड गई, परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, यहां उन्हें म्रत घोषित कर दिया। यहां से उन्हें लेकर एसएान मेडिकल कॉलेज पहुंच गए, डॉक्टरों ने चेअकप के बाद विधायक जगन प्रसाद गर्ग को म्रत घोषित कर दिया।
सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंच रहे घर
सीएम योगी आदित्यनाथ बाह के जरार में पफतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर की जनसभा को संबोधित कर जाने वाले थे, इसी दौरान भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग की मौत की खबर मिल गई। वे उनके मदिया कटरा स्थित आवास पर पहुंच रहे हैं।
शोक की लहर
विधायक जगन प्रसाद गर्ग की
बेटी श्वेता और नमिता के साथ दोनो छोटे बेटे वैभव और सौरभ गर्ग हैं, चारों की शादी हो चुकी है। अब उनके बेटे ही नीरज डेरी के साथ उनके होटल वैभव पैलेस को संभाल रहे है।