आगरालीक्स …आगरा में भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग का हार्ट अटैक से निधन होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ उनके घर पहुंचे, उन्होंने उनके परिजनों को सांत्वना दी और दुख की घडी में उनके साथ हर पल खडे रहने की बात कही, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधायक जगन प्रसाद गर्ग का असमय जाना भाजपा के लिए बडी क्षति है, वे कर्मठ कार्यकर्ता थे।
बुधवार को आवास विकास कॉलोनी में आगरा सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के प्रचार के दौरान पांच बार से आगरा उत्तर सीट से भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग की तबीयत बिगड गई, वहां से वे अपने घर पहुंच गए। घर पहुंचने के बाद उन्होंने खाना खाया और तबीयत बिगड गई, परिजन विधायक जगन प्रसाद गर्ग को पुष्पांजलि हॉस्पिटल ले गए, इलाज के आधे घंटे बाद उनका निधन हो गया, उनके निधन की खबर मिलते ही तमाम लोग मदिया कटरा स्थित उनके आवास पर पहुंच गए।
सीएम योगी आदित्यनाथ पहु्ंचे घर
सीएम योगी आदित्यनाथ शाम साढे पांच बजे विधायक जगन प्रसाद गर्ग के आवास पर पहुंचे, उन्होंने शोक संत्रत्व परिवार को सांत्वना दी और उनके परिजनों से बात की। इसके बाद मंत्री और विधायकों का उनके घर पर पहुंचने का सिलसिला चलता रहा।
रात में हुआ अंतिम संस्कार

रात नौ बजे विधायक जगन प्रसाद गर्ग की अंतिम यात्रा उनके मदिया कटरा स्थित आवास से निकली, उनकी अंतिम यात्रा में शहर के तमाम लोग शामिल हुए। रात में उनका अंतिम संस्कार किया गया।