आगरालीक्स… आगरा में एक घर में आग लगने से 5 साल का बालक में जल गया, उसकी मौत हो गई। वहीं, तीन बच्चे आग में झुलस गए हैं।
आगरा के एत्माउददौला क्षेत्र में यह दूसरा बडा हादसा हुआ है। नुनिहाई बस्ती में मंगलवार रात को बच्चे घर पर खेल रहे थे, पास में ही केमिकल से भरा ड्रम रखा था, केमिकल के ड्रम में बच्चे ने ही माचिस से आग लगा दी, आग की लपटों में राम प्रसाद का पांच वर्षीय बेटा वंशु घिर गया, उसकी जलकर मौत हो गई। वहीं, हादसे में तीन बच्चे झुलस गए हैं। हादसे के बाद से कोहराम मचा हुआ है।
बेटा और बेटी आग में जले
5 मार्च 2017 को आगरा में एक घर में लगी आग में छह वर्षीय रिया और उसके भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई।
आगरा के थाना एत्माउददौला के कालिंदी विहार में आरबी डिग्री कालेज के पीछे स्थित शिवानी धाम में गौरव शर्मा का दो मंजिला मकान है। इसके ग्राउंड फ्लोर में कास्मेटिक समेत अन्य वस्तुओं का गोदाम बना हुआ है, जबकि फर्स्ट फ्लोर पर उसका परिवार रहता है। पड़ोसियों ने बताया कि शाम तकरीबन छह बजे मकान से धुआं उठते देखकर उन्होंने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। ग्राउंड फ्लोर में रखे किसी ज्वलनशील पदार्थ में आग लग गई थी। फर्स्ट फ्लोर पर गौरव की पत्नी राजश्री, बेटी रिया (6 ), बेटा मुकुल (5), पड़ोसी नवाब सिंह का बेटा अभिषेक (9) फंस चुके थे, जबकि बड़ी बेटी स्नेहलता (12) बचकर बाहर निकल आई। चीखपुकार सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस की मदद से राजश्री, मुकुल और अभिषेक को झुलसी हालत में बाहर निकाल लिया, लेकिन रिया का पता नहीं चल सका। सवा छह बजे दमकल पहुंची मगर उसका पानी कुछ ही देर में खत्म हो गया। आधा घंटे बाद दूसरी दमकल पहुंची लेकिन उसमें पानी कम था। इस पर पड़ोसियों ने सबमर्सिबल पंपों से दमकल को पानी मुहैया कराया। इसे लेकर लोगों में आक्रोश था। ढाई घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक रिया की मौत हो चुकी थी।
Leave a comment