आगरालीक्स.. आगरा में ननिहाल आई पांच साल की बच्ची नाले में गिर गई, स्थानीय लोगों ने गहरे नाले से बच्ची को बाहर निकाला लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
आगरा के शाहगंज क्षेत्र के जगजीवन नगर में गुरुवार को रक्षाबंधन पर पांच साल की सरिता अपनी मां के साथ ननिहाल आई थी। बताया जा रहा है कि नाले के बगल में मयूरी खडी हुई थी, सरिता उसी मयूरी में बैठ गई। मयूरी में बैठते ही वह मयूरी सहित नाले में गिर गई, कुछ देर बाद स्थानीय लोगों की नजर पडी, उन्होंने पांच साल की सरिता को बाहर निकाला। मगर, तब तक मौत हो चुकी थी।
परिवार में मचा कोहराम
हादसे से परिवार में कोहराम मच गया, रक्षाबंधन के त्योहार पर मातम फैल गया।