आगरालीक्स… आगरा के गारमेंट कारोबारी ने अपनी गर्ल फ्रेंड की हत्या कर शव यमुना एक्सप्रेस वे पर फेंक दिया। हत्या के बाद कारोबारी के दोस्त ने युवती के एटीएम से 60 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने आगरा से कारोबारी और उसके साथी को अरेस्ट कर लिया है।
यमुना एक्सप्रेस वे पर 11 अगस्त को माईल स्टोन 91 युवती का शव मिला था, युवती की शिनाख्त यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना हाइवे के गांव गिरधर मार्ग स्थित बसन्त विहार कालोनी निवासी गोविंद शरण की पुत्री नेहा खण्डेलवाल के रूप में हुई थी।
कार से ले गए दिल्ली, लौटते समय की हत्या
पुलिस ने हत्याकांड में शामिल लेडीज गारमेंट के शोरूम संचालक आगरा के हनुमान नगर थाना जगदीश पुरा निवासी गुलशन कटारा और उसके साथी गढी भदौरिया थाना जगदीश पुरा निवासी डिंपल मथुरिया को अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में गुलशन ने पुलिस को बताया कि चार साल पहले मथुरा में एक कंप्यूटर सेंटर पर गुलशन की नेहा से मुलाकात हुई थी। तभी से दोनों के बीच मे अफेयर चल रहा था। इसी दौरान गुलशन की शादी फिरोजाबाद से हो गई। नेहा को यह पसंद नहीं था, नेहा चाहती थी कि गुलशन अपनी पत्नी को छोड दे और उससे शादी कर ले। शनिवार को गुलशन अपने साथी डिंपल और डिंपल के दोस्त जीतू को साथ लेकर दिल्ली पहुंच गए। गुलशन ने डिंपल को पीछे सीट पर छिपा दिया। दिल्ली से नेहा को कार में बैठा कर नोएडा ले आए। यहां गुलशन और डिंपल ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को सुरीर क्षेत्र में फेंक कर आगरा आ गए। कार चला रहा जीतू निवासी दिल्ली दिल्ली चला गया।
एटीएम से 60 हजार निकाले
गुलशन ने अपने दोस्त डिंपल को एक लाख रुपये देने की बात कहकर हत्याकांड में शामिल होने के लिए राजी कर लिया। हत्या के बाद नेहा का एटीएम कार्ड डिंपल अपने साथ ले गया था। कार्ड पर पिन नंबर लिखा होने का फायदा उठाते हुए डिंपल हत्या के बाद नेहा के एटीएम कार्ड से तीन दिन में 60 हजार रुपए निकाल चुका था।