आगरालीक्स….(Agra News 21st September) आगरा में बारिश के बाद बिगडे हालात, सडक पर पानी भरने से नाले में गिरी पांच साल की बच्ची, तलाश में जुटे लोग।
आगरा में मंगलवार को बारिश के बाद सडकों पर जलभराव हो गया, ऐसे में ताजगंज क्षेत्र के गोबर चौकी में सडक में पानी भरने से पांच साल की बच्ची नाले में गिर गई।
12 फीट गहरे में गिरी बच्ची, निकाला
बच्ची के नाले में गिरने की जानकारी होने के बाद स्थानीय लोग आ गए, पुलिस भी पहुंच गई। नाले के पानी का बहाव तेज होने से बचाव कार्य में समस्या हुई, कुछ देर बाद बच्ची दिखाई दी, उसे नाले से निकाल लिया गया। बच्ची का नामशबनूर और पिता का नाम अकील है।

बच्ची को एसएन लेकर पहुंचे
नाले से बच्ची को बाहर निकालने के बाद उसे एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टर की टीम बच्ची का परीक्षण कर रही है।