आगरालीक्स…(Agra News 21st September) आगरा में डॉक्टर दंपती को बंधक बनाकर डकैती डालने वाले बदमाश पकडे गए, सीसीटीवी से मिला सुराग, तीन अरेस्ट।
आगरा में 18 सितंबर की रात को आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर दो निवासी डॉ जसवंत राय, उनकी पत्नी लेडी लॉयल में डॉक्टर सुनीता और भाई की पत्नी सीमा सागर को बंधकर बनाकर लूट की थी, कैश और ज्वैलरी लेकर बदमाश पफरार हो गए थे। डॉ जसवंत राय के सिर पर तमंचे के बेट से बार करने से सिर में चोट आई थी, पुलिस की कई टीमें गठित की गईं थी।

नौकर ने की थी रैकी
पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले, 50 से अधिक लोगों से बात की, इससे पुलिस को अहम सुराग मिले। डॉ जसवंत राय का शहीद नगर में राय अल्ट्रासाउंड सेंटर है, वहां काम करने वालों से भी पूछताछ की गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि नौकर ने ही रैकी की थी, इसके बाद पांच बदमाशों ने डॉ जसवंत राय के घर लूट की।
लूट करने वाले तीन बदमाश अरेस्ट
पुलिस ने डॉ जसवंत राय के घर लूट करने वाले तीन बदमाश अरेस्ट कर लिए हैं, इनसे लूटा गया कैश और ज्वैलरी भी बरामद की गई है, अभी तीन साथी फरार हैं।