नईदिल्लीलीक्स ….आगरा में मोमोज खाने वालें सतर्क हो जाएं, मोमोज गले में अटकने से भारत में पहली मौत। एम्स, के फोरेंसिक एक्सपर्ट ने पोस्टमार्टम में की पुष्टि। जानें कितना घातक है। एडवाइजरी जारी #firstdeathduetomomosinindia# #advisoryissue#

मोमोज का चलना मेट्रो सिटी से लेकर आगरा जैसे शहरों में तेजी से बढ़ा है। हर उम्र के लोग मोमोज खा रहे हैं, मोमोज का आकार बढ़ा होता है और जल्दबाजी में मोमोज खाते जान तक जा सकती है।
ये है मामला
साउथ दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में 50 साल का व्यक्ति मोमोज खाते खाते अचानक से गिरा और उसकी मौत हो गई। उसके शव का एम्स, दिल्ली में पोस्टमार्टम किया गया। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने पोस्टमार्टम किया। डॉ. अभिषेक यादव का कहना है कि कंप्यूटेड टोमोग्राफी से गले के अंदर देखा गया, गले में जिस जगह से सांस अंदर जाती है, वह जगह जहां से विंड पाइप शुरू होता है, वहां मोमोज फंसा हुआ था। व्यक्ति के पेट में अल्कोहल भी मिला। इस आधार पर कहा गया है कि व्यक्ति नशे में था, मोमोज खाते समय उसे चबाया नहीं और मोमोज गले में विंड पाइप के पास अटक गया, इससे सांस लेना बंद हो गया और मौत हो गई। फोरेंसिक विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता का कहना है कि यह मामला दुर्लभ है।
12 लाख में से एक की मौत वायुमार्ग में रुकावट के कारण
विश्व के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो 12 लाख लोगों में से एक की मौत खाना खाते समय वायुमार्ग रुकने से होती है। लेकिन मोमोज विंड पाइप में फंसने मौत की पुष्टि का भारत में यह पहला मामला है।
एम्स द्वारा जारी की गई एडवाइजरी
एम्स के एक्सपर्ट ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि खाना चबाकर खाना चाहिए, खासतौर से आप जो चीज खा रहे हैं उसका आकार बढ़ा है या उसका आकार मुंह में पहुंचने पर और बढ़ सकता है। अगर चबाते नहीं है तो यह विंडपाइप जहां से सांस फेंफड़ों तक जाती है उसमें फंस सकता है और फेंफड़ों तक आक्सीजन न पहुंचने पर जान तक जा सकती है।