आगरालीक्स…..दिल्ली का मौसम बदल गया है, आगरा में भी बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी चल रही है, मानसून की बारिश कब होगी, कैसा रहेगा आज का मौसम।
दिल्ली का मौसम बदल गया है। बुधवार को दिल्ली में बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग का अनुमान है कि रात तक बारिश हो सकती है। इसके बाद 19 जून तक लगातार बारिश की संभावना है। आगरा में भी सुबह कुछ देर के लिए बादल छाए, इसके बाद धूप निकल आई। धूप तेज हो गई है और गर्म हवा भी चल रही है लेकिन बादल छाने से गर्मी से हल्की राहत है।
17 जून से बदलेगा मौसम #agraweatherforecast# #agralocalnews# #agralatestnews#
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में 17 जून से मौसम बदल जाएगा। बादल छाएंगे, बारिश की संभावना नहीं है। तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। 19 जून तक ऐसा ही मौसम रहेगा।
मौसम विभाग का अनुमान
15-Jun 31.0 44.0 Mainly Clear sky
16-Jun 31.0 43.0 Mainly Clear sky
17-Jun 30.0 43.0 Partly cloudy sky
18-Jun 30.0 43.0 Partly cloudy sky
19-Jun 30.0 42.0 Partly cloudy sky
20-Jun 30.0 42.0 Mainly Clear sky
21-Jun 30.0 42.0 Mainly Clear sky