आगरालीक्स..आगरा में बंदरों के हमले से एक की मौत, पूजा करने जाते समय बंदरों ने हमला बोला, 50 वर्षीय युवक बदरों के हमलें में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए, एसएन में डॉक्टरों ने उन्हें म्रत घोषित कर दिया।
आगरा के माईथान में बंदरों का आतंक है, यहां बुधवार सुबह 50 वर्षीय हरिशंकर गोयल पूजा करने के अपने घर से मंदिर जा रहे थे। वे घर से बाहर निकले, बंदरों ने उन पर हमला बोल दिया, वे सीढियों से गिर गए। एसएन इमेरजेंसी में डॉक्टरों ने हरिशंकर को मृत घोषित कर दिया।