आगरालीक्स …बच्चों का सपना होता है अच्छा स्कूल बैग और नई किताबें, आगरा की संवेदना संस्था ने यह सपना पूरा कर दिया। बुधवार को संस्था द्वारा संचालित श्री अम्बे बाल विद्यालय स्कूल में 310 बच्चों को निशुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने इस मौके पर कहा कि ऐसे बच्चों को शिक्षित करने से बड़ा धर्म और कोई नहीं हो सकता, जिनके आर्थिक तंगी के कारण अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज पाते।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया गया। मुख्य अतिथि विजय शिवहरे ने इस नेक काम के लिए संस्था के सभी सदस्यों को बधाई दी। संस्था के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि स्कूल में 310 बच्चे निशुल्क शिक्षा ग्राहण कर रहे हैं। सभी बच्चों को हर वर्ष पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, महामंत्री पवन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रवि गोयल, नीरज मित्तल, नितेश शिवहरे, कुलभूषण गुप्ता (राम भाई), नरेन्द्र गर्ग, अनिल मित्तल, मयंक अग्रवाल, अमित पाराशर, अमित अग्रवाल, रिंकेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मोहित, अंकुर अग्रवाल, अनूप गुप्ता, नीलेश बंसल, अशोक गुप्ता, अखिल मोहन मित्तल, संजय अग्रवाल, लक्ष्मण सिंघल आदि उपस्थित थे।