आगरालीक्स.. आगरा को हरा भरा करने की मुहिम छिड गई है, कमिश्नर और डीएम की बेटर हाफ के साथ पुरुषोत्तम दास सावित्री देवी कैंसर इंस्टीटयूट में पौधा रोपण किया गया।
बुधवार को आयोजित समारोह की मुख्य अतिथि अर्चना कुमार धर्मपत्नी कमिश्नर, आगरा अनिल कुमार, डॉ हेमलता, धर्मपत्नी डीएम एनजी रवि कुमार, डॉ रंजना बंसल ने पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित किया।
डॉ संदीप अग्रवाल न कहा की आज हर नागरिक को अपने पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी से जगरूप होने की आवशयकता है । यही एक मात्र उपाय है इस समस्या के समाधान का और यह भी आश्वासन दिया की स्वयं वह और उनके अस्पताल से जुड़ा हर व्यक्ति सदा इस पथ की और अग्रसर रहेगा की किस तरह वातावरण का संरक्षण किया जाये । डॉ । संदीप ने यह उम्मीद प्रकाश की , की इस शहर का हर नागरिक इस प्रयास में उनका साथ देगा, जैसे आज दिया है।
अखिल भारतीय महिला समिति की अध्यक्ष डॉ पारुल अग्रवाल ने विश्व के हर एक इंसान से निवेदन किया, “जब, जहाँ मौका मिले, पेड़ अवं पौधे ज़रूर लगाएं, पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने के लिए यह अत्यंत आवश्यक है और सबसे आसान तरीका भी है । अपने आने वाली पीढ़ियों के लीय एक हरी भरी खुशहाल धरा सजाना हमारा कर्त्तव्य है और सब साथ मिल जाये तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। इस संसथान की सेक्रेटरी श्रीमती वसुंधरा शर्मा अवं ट्रेझरर श्रीमती पुष्प सिंह भी मौजूद थीं
अक्षय जीवन जो की कैंसर वारियर्स द्वारा रचित संश्थान है, उसकी सदस्य श्रीमती रानी जैन ने डॉ हेमलता को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। आगरा कैंसर सोसाइटी के भी सदस्य समारोह में मौजूद थे, श्री आर के अग्रवाल ने समारोह का आरम्भ किया अपने शब्दों के साथ। इसी संसथान के सौरभ और दीपाली अग्रवाल भी शामिल थे ।
पीऐससीआर सी अस्पताल का एक और प्रयास संपूर्ण कल्याण अस्पताल का पथ पर, एक समय, एक कदम, नव जीवन की ओर। सदस्य उपास्थि रहे , श्रीमति गौरी भाटी, शैलजा जैन, दीपाली, श्रीमान सौरभ अग्रवाल, शशि स्वरूप, अंशु भार्गव, मीनाक्षी डिसूजा, शशि स्वरूप, अंशु भार्गव, मीनाक्षी डिसूजा, रानी जैन, लावली कपूरिया, शैलजा अग्रवाल आदि मौजूद रहे.