आगरालीक्स… आगरा के सरकारी अस्पताल में महिला मरीज को ताले में बंद कर कर्मचारी चले गए, महिला मरीज बेहोश हो गई थी, होश आने के बाद शोच मचाया, इसके बाद ताला खोला गया और महिला मरीज को बाहर निकाला।
गुरुवार को जिला अस्पताल में पंचकुइया निवासी 50 वर्षीय महिला मरीज श्यामवती दिखाने के लिए आई थी, दोपहर 12 बजे ओपीडी बंद हो गई, श्यामवती दवा वितरण कक्ष में दवा लेने के लिए लाइन में लगी थी, तबीयत बिगडने पर वह कमरे में एक किनारे पर बैठ गई और बेहोश होकर गिर गईं। कर्मचारियों ने दवा वितरण कमरे में ताला लगा दिया, करीब 30 मिनट बाद श्यामवती को होश आया, वह गेट की तरफ गई तो ताला लगा हुआ था। आस पास में कोई व्यक्ति नहीं था, इस पर उसने शोर मचा दिया। वह चीखने चिल्लाने लगी। सत्यमेव जयते की वालेंटियर निन्नी और शालिनी पहुंच गई, उन्होंने हॉस्पिटल के मैनेजर को बुलाया, इसके बाद ताला खोलकर मरीज को बाहर निकाला गया।