Thursday , 3 September 2026
Home बिगलीक्स SC Commission chairman Dr Ram Shankar Katheria claims Rs 25000 crore project for Agra in one year
बिगलीक्स

SC Commission chairman Dr Ram Shankar Katheria claims Rs 25000 crore project for Agra in one year

124

आगरालीक्स… आगरा में लोकसभा चुनाव का आउंट डाउन शुरू होने के साथ ही सांसद विकास की यमुना बहाने में डुबकी लगाने लगे हैं, सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया का दावा है कि 25 हजार करोड के विकास कार्य एक साल में ही करा दिए हैं।
गुरुवार को प्रेसवार्ता में एससी आयोग के अध्यक्ष और सासंद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि अपने कार्यकाल में जनता से किए गए वायदों को पूरा किया है। केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से एक साल में 25 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत कराए गए। इनमें से कुछ हो चुके हैं तो कुछ पर काम चल रहा है। गंगाजल प्रोजेक्ट 2019 तक लाने के प्रयास हो रहे हैं। स्मार्ट सिटी के लिए आगरा को चार हजार करोड मंजूर हुए हैं। सात सौ करोड़ में यमुना पर बैराज बनकर तैयार होगा। छह माह में बैराज का कार्य शुरू हो जाएगा। ताज कॉरिडोर वाली जगह पर 2 करोड़ रुपये में पार्क बनेगा। राज्य सरकार द्वारा आगरा को 2 सौ करोड़ रुपया सुपरस्पेशिएलिटी हास्पिटल के लिए दिया गया है। हवाईअड्डे का कार्य शुरू हो चुका है। जमीन के लिए राज्य सरकार 65 करोड़ रुपया दे चुकी है। आगरा में दो साल के अंदर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं वाला हवाई अड्डा चालू हो जाएगा। देश- विदेश की उड़ाने चालू हो जाएंगी। पासपोर्ट दफ्तर ने आगरा के लोगों की बड़ी समस्या दूर कर दी। हर दिन 20 से 25 पासपोर्ट यहीं पर बनाये जा रहे हैं। उत्तरी बाईपास और रिंगरोड के अधूरे कार्य को एनएचएआई पूरा करेगी। एक हजार करोड़ में आगरा से बरेली तक बनने वाले फोरलेन हाईवे का निर्माण अब एनएचएआई करेगी। उन्होंने बताया कि शहर में मेट्रो रेल का कार्य भी जल्दी शुरू होने वाला है।
मिल सकती है राहत
सुप्रीम कोर्ट ने पेड़ों के काटे जाने पर रोक लगाए जाने के आदेश किए हैं। इससे काफी काम रुक गया है। उन्होंने बताया कि 15 दिनों के अंदर केंद्रीय पर्यावरण सचिव यहां आएंगे। वह यहां की वास्तविक स्थिति को देखेंगे। उसके बाद अपनी रिपोर्ट पर्यावरण मंत्री को देंगे। मंत्रालय द्वारा सुप्रीम कोर्ट में पैरवी की जाएगी। उसके बाद उम्मीद है कि इन कामों पर लगी रोक हट जाए और काम जल्द शुरू हो सकें।
हाईकोर्ट खंडपीठ पर बोले
वहीं हाईकोर्ट खंडपीठ के मामले में उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बनाने के लिए केंद्र सरकार तैयार है। इस क्षेत्र के लोगों को मिलकर तय करना होगा कि खंडपीठ कहां बने। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को स्थापित कराए जाने की बात चल रही है। जल्द ही इसके लिए जमीन भी चिन्हित कर ली जाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: FSDA sent 15 samples from food establishments in Agra for testing and issued guidelines to traders…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जन्माष्टमी से पहले एफएसडीए ने दुकानों व रिटेल स्टोरों से...

बिगलीक्स

Agra Weather: ‘Yellow alert’ for heavy rain is in place until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश ने जमकर भिगोया. 6 सितंबर तक भारी बारिश...

बिगलीक्स

Accident News: Horrific accident involving a truck and bus on the Agra-Firozabad highway; 18 passengers injured.

फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई...

बिगलीक्स

Agra News Live: Shops on Drain demolish by Nagar Nigam Team Agra

आगरालीक्स …आगरा में नाले में दुकान के समा जाने से बुजुर्ग महिला...

error: Content is protected !!