आगरालीक्स.. आगरा में 55 घंटे का पूर्ण लॉकडाउन रात 10 बजे से शुरू हो गया, डीएम प्रभु एन सिंह के अनुसार इस दौरान क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा।
आगरा के साथ ही प्रदेश भर में 10 जुलाई रात 10 बजे से 55 घंटे का लॉकडाउन रहेगा, यह 13 जुलाई सुबह पांच बचे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी व्यक्ति बेवजह अपने घर से बाहर नहीं निकल सकेगा। सभी कार्यालय, गल्ला मंडी, बाजार, दुकानें बंद रहेंगी। मेडिसिन की दुकान, दूध की सप्लाई और हॉस्पिटल खुलेंगे।
