आगरालीक्स.. आगरा में रात 10 बजे से 55 घंटे का मिनी लॉक डाउन लग गया है, इस बार सख्ती की गई है, सुबह 42 जगहों पर बैरियर लगेंगे, वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। वेबजह बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
आगरा में 21 अगस्त की रात 10 बजे से 55 घंटे का वीकेंड लॉक डाउन लग गया है, यह सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। वीकेंड लॉक डाउन में बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे, जिम और रेस्टोरेंट नहीं खोले जा सकेंगे।
42 जगह पर बैरियर, होगी चैकिंग
आगरा में वीकेंड लॉक डाउन पर 42 जगह बैरियर लगाए जा रहे हैं, शनिवार सुबह सात बजे से शहर में जगह जगह बैरियर पर पुलिस कर्मी बाहर निकलने वाले लोगों की चैकिंग करेंगे, उनसे घर से बाहर निकलने का कारण पूछा जाएगा, बेवजह बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
मेडिकल स्टोर और शराब की दुकानें खुलेंगी
वीकेंड लॉक डाउन में मेडिकल स्टोर खुलेंगे, इसके साथ ही शराब की दुकानें भी खुली रहेंगी। इन्हें वीकेंड लॉक डाउन में खोलने की छूट दी गई है।