आगरालीक्स ..आगरा में सुबह पीसीएस प्री की परीक्षा शुरु हो चुकी है, यह शाम 4:30 बजे तक चलेगी, परीक्षा छूटने के बाद शाम को जाम लग सकता है। एमजी रोड से लेकर शहर के अधिकांश हिस्सों में जाम लगने की आशंका है।
आगरा में रविवार सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक पीसीएस प्री की पहली पाली की परीक्षा शुरू हो गई। इसमें 55 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने हैं। परीक्षा के लिए शहर में 121 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अपर जिलाधिकारी (नगर) डॉ. प्रभाकांत अवस्थी का मीडिया से कहना है कि परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। एडीएम सिटी ने बताया कि परीक्षा के लिए 244 स्टेटिक मजस्ट्रिेट और 40 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा में 55101 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
शाम को लग सकता है जाम
दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी ।55 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। अभ्यर्थियों के साथ अभिभावक भी होंगे। एक लाख से ज्यादा भीड़ से शहर में जाम लग सकता है।