Thursday , 30 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Vijay Kaushal Maharaj Ram Katha in Agra, Organised by Mangalam Parivar
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Vijay Kaushal Maharaj Ram Katha in Agra, Organised by Mangalam Parivar

151

आगरालीक्स ..आगरा में संतश्री विजय कौशल जी महाराज ने कहा कि उपदेश दूसरे को सुधारने के लिए और कथा होती है खुद को संवारने के लिए। शनिवार को हनुमान चालीसा के दोहे और पवित्र मंगल गीत (ओम मंगलम, ओमकार मंगलम, शिव मंगलम, सोमवार मंगलम..) के साथ श्रीराम कथा का शुभारम्भ होते ही श्रीराम के चरणों में हर भक्त ने दोनों हाथ ऊपर पर खुद को समर्पित कर दिया। व्यासपीठ पर बैठे संतश्री विजय कौशल जी महाराज ने चित्रकूट बने कोठी मीना बाजार में मंगलमय परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के प्रथम दिन कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कथा का सिर्फ श्रवण ही न करें, उसे अत्मसात कर अपने साथ ले जाने का भी प्रयास करें। कथा अमृत और कल्पतरु के वृक्ष के समान है। सुरुतरु की छाया रूपी रामायण की शरण में जो भी आता है, उसके सभी दुख दूर भाग जाते हैं।

कहा कि बाहर से हमें हमारा शीशा भी संवार देता है, लेकिन भीतर से सिर्फ भगवान या भगवान की कथा ही संवार सकती है। उपदेश दूसरे को सुधारने के लिए और कथा होती है खुद को संवारने के लिए। कथा हमें भीतर से संवारती। कथा सुनने का मौका भाग्य से भाग्यशाली लोगों को ही मिलता है। कथा प्रयास से नहीं प्रसाद के रूप में सुनने को मिलती है। प्रसाद लेने के लिए कतार में लगना पड़ता है, हाथ पसारना पड़ता है। अहंकारी को कभी यह प्रसाद नहीं मिलता, सिर्फ विनम्र ही कथा का प्रसाद पा सकता है। सात सुमंगल शगुन सुधा, साधु, सुरुतरू, सुमन आदि सभी कथा में एक स्थान पर मिलते हैं। कथा भगवान के मनोरथ भी पूर्ण करती है, फिर हम तो सान है। शैलपुत्री व शिवजी के संवाद के वर्णन करते हुए कहा कि पार्वती ने प्रश्न
किया कि ब्रह्म तो निर्गुण और निराकार है, फिर श्रीराम को ब्रह्म कैसे हुए? शिवजी ने कहा कि ब्रह्म स्वतंत्र चेतना है, जिसमें सगुण और निर्गुण का कोई भेद नहीं। वह सूक्ष्म बी है और विराट भी। निराकार का अर्थ जिसका कोई एक आकार न हो। अंत में श्रीराम जी की आरती कर सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
मंगलम परिवार के अध्यक्ष दिनेश बंसल, राकेश अग्रवाल, हेमन्त भोजवानी, महावीर मंगल, महेश गोयल, कमल नयन, घनश्याम, निखिल गर्ग, रेखा अग्रवाल, पूजा भोजवानी, आशा अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

भव रोग की औधषि सिर्फ कथा
भव रोग यानि यानि गर्भ धारण का समय। संत श्री विजय कौशल जी ने कहा कि कहा कि यह रोग इसलिए है कि क्योंकि इसे धारण करने वाला व गर्भ में रहने वाला दोनों को ही कष्ट भोगना पड़ता है, जिसकी औधषि सिर्फ कथा है। कथा सुनने से व्यक्ति का हर कष्ट और पापा दूर होता है।

नरसी का भात सुन झलके हर भक्त के अश्रु

आगरा। नरसी जी के भात की मार्मिक कथा सुन कर बहे अश्रुओं को छुपाने के लिए हर भक्त के जेब से रूमाल बाहर निकल आए। कथा के माध्यम से श्रीसंत विजय कौशल जी ने सामाजिक संदेश देते हुए संबधों की पवित्रता और सत्यता को भी समझाने का प्रयास किया। कहा संबंधी होने का अर्थ है कि जितना आप दूसरे से बंधे उतना ही दूसरा पहले बंधा है। लेकिन धन और पद दो ऐसे मद हैं जो एक मां के गर्भ से जन्में हैं। कहा पिता के सम्मान के लिए नरसी की बेटी रामा ससुराल में मेहरी बनने के लिए भी तैयार हो गई। पिता और पुत्री के पवित्र सम्बंधों का वर्णन सुन भक्त के रूप में कथा में उपस्थित हर माता-पिता का मन भर आया। अरी रामा री आज कन्हैया जी घर में आ गए हैं, इनसे मुरली नेक लेऊ बजवाए ले री… व मैं तो हूं संतन को दास, संत मेरे मुकुट मणी भजन पर भक्ति में डूबे भक्तों ने खूब नृत्य किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Awas Vikas Parishad sealed five buildings in Agra’s Kamla Nagar…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में पांच भवन सील. आवास विकास परिषद की...

बिगलीक्स

Mudiya Purnima 2026: A massive sea of ​​devotees surged in Govardhan for Parikrama…#mathuranews

मथुरालीक्स….मुड़िया पूर्णिमा पर गोवर्धन में उमड़ा आस्था का जनसैलाब. लाखों श्रद्धालु कर...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Do not argue with those who throw polythene into drains; instead, applaud them.

आगरालीक्स…अजीब है पर यह भी एक अपील है, ‘नाले—नालियों में पॉलीथिन फेंकने...

टॉप न्यूज़

Sad News: Two sisters drowned in a pond in Agra; both died…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दो सगी बहनें तालाब में डूबी, दोनों की मौत. परिवार...

error: Content is protected !!