आगरालीक्स आगरा में मास्क ना पहनने पर पुलिस और प्रशासनिक टीम ने 58 लोगों के चालान किए, इनसें 500 रुपये जुर्माना वसूला गया, दुकानें बंद कराने की चेतावनी दी गई।
आगरा में कोरोना बेकाबू हो चला है, ऐसे में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन की टीम बाजारों में निरीक्षण कर रही है, मास्क ना पहनने वालों का 500 रुपये का चालान किया जा रहा है। वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने वालों पर सख्ती की जा रही है, दुकान को 24 घंटे के लिए बंद करने की चेतावनी दी जा रही है।
58 लोगों के चालान
पुलिस प्रशासन की टीम ने बाजारों में निरीक्षण किया, टीम ने 58 लोगों के चालान किए हैं, ये मास्क नहीं पहने हुए, इनसे 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।