आगरालीक्स ..आगरा के छात्र सीटेट की परीक्षा देने की तैयारी में जुटे हैं, उनके लिए खबर है, 5 जुलाई को होने वाली सीटेट परीक्षा स्थगित कर दी है।
सीबीएसई द्वारा पांच जुलाई को 14 वीं सेंट्रल टीचर इलिजबिलिटी टेस्ट सीटेट आयोजित किया जा रहा था, यह शिक्षक पात्रता परीक्षा है। इसके लिए अभ्यर्थी तैयारी कर रहे थे। मगर, एचआरडी मिनिस्ट्री ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीटेस्ट स्थगित कर दिया है। अभी नई तिथि घोषित नहीं की गई है।