आगरालीक्स ..आगरा के स्कूलों की सबसे बडी संस्था अप्सा ने कहा है कि तीन महीने की किसी भी स्कूल ने बस की फीस नहीं ली है, 10 फीसद फीस जमा हुई है, इससे टीचर और कर्मचारियों को पूरी सैलरी देने में असमर्थ हैं। उन्होंने डीआईओएस को पत्र लिखकर आदेश जारी करने के लिए कहा है, इस पत्र के आधार पर डीआईओएस रविंद्र कुमार का कहना है कि लॉक डाउन के दौरान की फीस माफ करने का कोई आदेश नहीं आया है, सक्षम अभिभावक छात्रों का मासिक शुल्क जमा करने का कष्ट करें।
अप्सा, सचिव डॉ. गिरधर शर्मा , 19/04/2020 के सन्दर्भ में हमारा आपसे अनुरोध है कि कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन की वजह से आगरा के प्राइवेट स्कूल को मार्च, 2020 से काफ़ी परेशान हैं।
कृपया निम्नलिखित बातों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करके उचित निर्णय ले
- उपरोक्त सरकार के आदेशानुसार अप्सा के किसी भी स्कूल ने अप्रैल, मई, जून की बस की फीस नहीं ली है।
- मार्च, अप्रैल, मई और जून की फीस किसी भी स्कूल में 5 – 10 प्रतिशत से ज्यादा नहीं आयी है।
- अप्सा के किसी भी स्कूल ने किसी भी बच्चे की फीस न देने की वजह से नाम नहीं काटा है।
- किसी भी स्कूल में अप्रैल, मई और जून की फीस में किसी भी प्रकार का अविलम्ब शुल्क अभिभावकों से नहीं लिया गया है।
- फीस न आने की वजह से शिक्षण और गैर शिक्षण कर्मचारियों को सम्पूर्ण वेतन देने में सभी विद्यालय असमर्थ हैं ।
- फीस न आने पर ऑनलाइन शिक्षा से किसी भी विद्यार्थी को वंचित नहीं किया गया है।
- अप्सा के स्कूल्स सत्र 2019 – 20 में जो फीस ली थी वही सत्र 20 – 21 में मांग रहे हैं अर्थात कोई भी फीस वृद्धि नहीं की गई है ।
इन परिस्थितियों में आपसे अनुरोध है कि ऐसे आदेश निर्गत करें जिससे सक्षम/पात्र अभिभावक फीस जमा करें l एक भ्रान्ति जो अभिभावकों के मन में फीस के विषय में दूर हो सके और हमारी संस्थायें शिक्षकों तथा गैर शिक्षण कर्मचारियों को वेतन, बिजली के बिल, बसों के इन्शोरेन्स, ई.एम.आई. आदि का भुगतान कर सकें ।
