आगरालीक्स… ये 69 साल के डॉ. अनिल अग्रवाल हैं, इन्होंने आगरा में गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के लिए 6 मिनट से ज्यादा हलासन किया। फिट रहने के लिए गुनगुना पानी पीते हैं, दूध सहित कोई भी एनीमल प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करते।
आगरा डायबिटिक फोरम और आगरा जिरियाट्रिक सोसाइटी के छह डाक्टरों के पैनल के सामने कोसी कला के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.अनिल अग्रवाल ने रात नौ बजे हलासन शुरू किया, छह मिनट 37 सेकेंड तक हलासन किया। आगरा डायबिटिक फोरम के वैज्ञानिक सचिव डा अतुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि छह डाक्टरों के पैनल द्वारा हलासन के वीडियो को सत्यापति कर गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड के लिए भेजा जाएगा। पैनल में पद्मश्री डॉ.. डीके हाजरा, डॉ. सुनील बंसल, डॉ. वरुण चौधरी, डॉ. राजकुमार गुप्ता, डॉ. रजनीश कुमार सिंह शामिल रहे। ( 69 Year Old Dr. Anil Agarwal perform Halasana for more than 6 minutes for Guinness Book of world record in Agra)
डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि वे 15 वर्ष से हलासन कर रहे हैं।पाचन क्रिया ठीक रखने के लिए हलासन करना शुरू किया। इसके साथ ही वजन ना बढ़े इसके लिए खाने में 40 प्रतिशत सलाद और 60 प्रतिशत स्टीम खाद्य पदार्थ का सेवन करते हैं। गुनगुना पानी पीते हैं, दूध और चाय का सेवन नहीं करते।

तीन मिनट 52 सेकेंड का है हलासन करने का रिकॉर्ड
गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में अभी सबसे ज्यादा समय तक हलासन करने का रिकॉर्ड दुबई की 11 वर्ष 18 दिन की अमीन अदा सादिक के नाम है, उन्होंने एक अप्रैल 2022 को 3 मिनट 52 सेकेंड तक हलासन किया था।