Thursday , 3 September 2026
Home अध्यात्म Rashifal 31 May 2024: The last day of May will be special for these zodiac signs…#agranews
अध्यात्म

Rashifal 31 May 2024: The last day of May will be special for these zodiac signs…#agranews

155

आगरालीक्स…इन राशि वालों के लिए मई का आखिरी दिन होगा खास. पढ़ें 31 मई 2024 का राशिफल

मेष — आज का दिन आपके लिए पारिवारिक मतभेदों से दूर रहने के लिए रहेगा. माता पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. आपके मन में कुछ उलझने रहने के कारण आपका काम करने में मन थोड़ा कम लगेगा. कोई पुरानी गलतली को लेकर आपको पछतावा होगा.

वृष — आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता से चलने के लिए रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपके सामने कुछ चुनौतियां आएंगी जिनसे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है. व्यवसाय में कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है. आपका कोई सहयोगी आपके साथ विश्वासघात कर सकता है.

मिथुन — आज का दिन आपके लिए कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं लेकर आने वाला है. व्यापार में आप कोई बदलाव कर सकते हैं. दिनचर्या में योग और व्यायाम आदि को शामिल करके सेहतमंद रह सकते हैं. आप किसी से कुछ उधार धन न लें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या होगी.

कर्क — ​यह दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है. आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा. आप अपने माता पिता को ​लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. आपकी कोई गलती कार्यक्षेत्र में आपके बॉस के सामने आ सकती है. आपको अपने मन में चल रही उलझनों को दूर करने की कोशिश करनी होगी. संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी मिल सकती है.

सिंह — दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्ट टाइम र्का को करने के लिए सोच विचार कर रहे थे तो उसके लिए वह समय निकालने में कामयाब रहेंगे. आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार े सदस्यों का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा.

कन्या — आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रहेगा. आपको किसी कानूनी मामले में समस्या उठानी पड़ सकती है. कार्य क्षेत्र में आपको प्रमोशन मिलने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है. आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आएंगे जिससे दोनों के बीच चल रही दूरियां भी समाप्त होंगी.

तुला — आप का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा. कार्यक्षेत्र में आप कुछ उधेड़बुन में लगे रहेंगे. परिवार में अपनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा. आपके कुछ विरोधी जरूर अड़चने डालने का काम करेंगे. आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. आप किसी से कोई गुप्त जानकारी शेयर न करें.

वृश्चिक — आज का दिन आपके लिए वाणी ओर व्यवहार को नियंत्रण में बनाए रखने के लिए रहेगा. आपके स्वास्थ्य में गिरावट रहने के कारण आप परेशान रहेंगे. लेकिन आप किसी काम को करेंगे तो उसके लिए आपको अपने सहयोगियों से बातचीत की आवश्यकता होगी. आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महतवपूर्ण जानकारी मिलेगी. बिजनेस की कुछ योजनाएं गति पकड़ेंगी.

धनु — आप का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा. आप लोगों से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे. आपको किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना अच्छा रहेगा लेकिन परिवार में समस्याएं आज फिर से सिर उठा सकती हैं. जीवनलसाथी को करियर में आ रही समस्याओं को लेकर आप उनके लिए किसी छोटे मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं.

मकर — आप का दिन आपे लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है. आपको अपने कामों को लेकर अत्यधिक मेहनत करनी होगी. आप कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों से कोई मदद मांगेंगे तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी. आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है. अविवाहित जातकों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हे. आप अपने भाई बहनों से कोई भी बात बहुत ही सोच विचार कर करें.

कुंभ — आप का दिन आपे लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है. बिजनेस में यदि आपने पहने निवेश किया था तो उससे आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है. आप साझेदारी में कोई काम कर सकते हैं और परिवार में किसी धार्मिक आयोजन होने से बिजी रहेंगे. मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है.

मीन — आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आप यदि किसी नए काम में हाथ आजमाएंगे तो उसमें आपको कोई नुकसान होने की संभावना है. आप कामों को लेकर जल्दबाजी न दिखएं. आपका कोई पैतृक संपत्ति को लेकर भाइयों में वाद विवाद हो सकता है. आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलता है तो उसे जरूर करें.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Friday, 4 September 2026

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर इन राशि वाले जातकों के लिए दिन रहेगा शुभ. पढ़ें...

अध्यात्म

Rashifal Thursday, 3 September 2026

आगरालीक्स….03 सितंबर गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Janmashtami 2026: Complete details regarding the Rohini Nakshatra and the auspicious timing for the celebration of Lord Krishna’s birth

आगरालीक्स…जन्माष्टमी 4 सितंबर को. इस बार द्वापर युग जैसे योग में मनाया...

अध्यात्म

Maa Yogmaya Jayanti will be celebrated on September 4, coinciding with Shri Krishna Janmashtami

आगरालीक्स….4 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के साथ मनाई जाएगी माँ योगमाया...

error: Content is protected !!